Tue. Apr 16th, 2024

सेवा निवृत्त पर अपर कलेक्टर टोप्पों को दी गई भावभीनी विदाई

By NEWSDESKEDITOR Mar31,2024

शहडोल 31 मार्च 2024. कलेक्टर तरूण भटनागर ने कहा है कि सेवा निवृत्त हो रहे अपर कलेक्टर की पहचान रही है कि वे छोटे से छोटे अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने साथ लेकर चले हैए साथ लेकर चलने से प्रशासिनक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ अच्छेए सरलए कर्मठ अधिकारी की एक छवि बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्व हो रहे अपर कलेक्टर विधानसभा एवं अब तक कार्यों को बरीकियां के साथ किया। उक्त उद्गार कलेक्टर तरूण भटनागर ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित सेवा निवृत्व अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पों के विदाई समारोह में व्यक्त किये।

विदाई समारोह को सम्बोंधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने कहा कि अपर कलेक्टर एक साधारणए सरल हृदय के व्यक्ति हैए अच्छे व्यक्ति का कभी रिटायरमेंट नही होता हमेशा कार्य करते है। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर शहडोल जिले के अलावा कटनीए बुरहानपुर जैसे अन्य जिलों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है तथा अपने शासकीय कार्यों को विपरीत परिस्थितियों में भी गंभीरता के किया है।

विदाई समारोह को सम्बांधित करते हुए अपर कलेक्टरश्री रोमोनुस टोप्पो ने कहा कि मै 2023 में शहडोल जिले के अपर कलेक्टर के पद पर आयाए मुझे शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐसा सहयोग मिला जैसे परिवार में मिलती हैए मुझे यहां आकर परिवार की तरह महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया।

विदाई में समारोह के अवसर पर कलेक्टर तरूण भटनागरए मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत राजेश जैन सहित अन्य अधिकारियों ने सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्गए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्काए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा, नरेंद्र सिंह धुर्वें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।

Related Post